ममता-मुलायम के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी के नामों की घोषणा करने के बाद एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि अब यह जरूरी है कि सभी पार्टियों से एक बार फिर बातचीत की जाए। ममता और मुलायम के बयान पर उनका कहना है कि किसी एक नाम पर उनका कुछ कहना फिलहाल ठीक नहीं है।