साल 2021 की ममता बनर्जी की चोट पर बवाल, शुभेंदु अधिकारी बोले चोट नकली थी

  • 3:34
  • प्रकाशित: अक्टूबर 04, 2026

पश्चिम बंगाल में सीआईडी की टीम एक चोट की जांच करने जा रही है. साल 2021 में लगी ये चोट के पांच साल बाद सियासत के गलियारों में विवाद बनेगी, ये कौन जानता था. साल 2021 में चुनाव से ठीक पहले ममता बनर्जी के पैरों में चोट लगी और फिर वो पूरे चुनाव व्हील चेयर पर प्रचार करती हुई नजर आईं. लेकिन बंगाल के नए सीएम शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि ये चोट नकली थी. ममता बनर्जी ने नंदीग्राम और बंगाल के लोगों से झूठ बोला था. शुभेंदु अधिकारी का कहना है कि इस कथित चोट की पूरी मेडिकल रिपोर्ट में कहीं भी फ्रैक्‍चर की बात नहीं कही गई थी.