इस बार वाइब्रेंट गुजरात में बड़े पैमाने पर निवेश के संकेत मिल रहे हैं। 8 से 9 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय दिवस और 11 से 12 जनवरी तक होने वाले वाइब्रेंट गुजरात महोत्सव में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून और अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी जैसे बड़े नाम शिरकत करेंगे।