MIC ON Hai | Petrol Diesel Price Hike: 4 साल के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में सप्लाई रुकने के कारण सरकार को पेट्रोल-डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़ाने पड़े हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 पर पहुँच गया है. तो वहीँ धार की भोजशाला पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आज वो फैसला सुना दिया जिसका इंतजार करोड़ों लोगों को था। एएसआई की 2000 पन्नों की वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट को आधार मानते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह स्थान राजा भोज द्वारा निर्मित संस्कृत अध्ययन केंद्र और वाग्देवी मंदिर था।