उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 50 साल के शख्स ने बेरोजगारी से तंग आकर जान दे दी. शख्स ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम भानु गुप्ता था. वह शाहजहांपुर के एक होटल में काम करते थे. मृतक ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उन्होंने बेरोजगारी से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी. भानु ने लिखा कि लॉकडाउन की वजह से उनकी नौकरी चली गई थी.