मिडिल ईस्ट में तनाव अब एक बेहद खतरनाक मोड़ ले चुका है. अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीधी जंग में अब रूस की एंट्री के बड़े संकेत मिल रहे हैं. फ्लाइट रडार की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस का बेहद सुरक्षित और कयामत के दिन (प्रलय) इस्तेमाल होने वाला 'डूम्सडे प्लेन' (Doomsday Plane) तेहरान में देखा गया है. आखिर रूसी विमान ईरान में क्या कर रहा है? क्या यह तीसरे विश्व युद्ध की आहट है? दूसरी तरफ, ईरान ने एक 'हिट लिस्ट' जारी की है, जिसने पूरी दुनिया की नींद उड़ा दी है. अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम की रहस्यमय मौत के बाद ईरानी अखबार 'हमशहरी' ने 13 बड़े वैश्विक नेताओं की लिस्ट छापी है, जिनके लिए सीधे तौर पर मौत की धमकी दी गई है.