अमेरिकी मिड टर्म चुनाव परिणाम को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि मिड टर्म चुनाव नतीजे स्वीकार करूंगा. अमेरिका मिड टर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को हार मिलती नजर आ रही है. सीनेट में विपक्षी डेमोक्रेट्स को बहुमत मिल रहा है. सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में रिपब्लिकन पार्टी पीछे है, दोनों सदन में डेमोक्रेट्स को फायदा हुआ है. मिड टर्म पोल्स के नतीजे जैसे-जैसे सामने आए हैं, वैसे-वैसे डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं.