नागरिकता कानून के खिलाफ यूपी में हुई हिंसा के बाद अब स्थिति धीरे धीरे साफ होने लगी है. इस प्रदर्शन में जहां आम लोगों पर हिंसा करने का आरोप लगा है वहीं दूसरी तरफ पुलिस द्वारा भी हिंसा के कई वीडियो अब सोशल साइट्स पर पर वायरल हो रहे हैं. यूपी पुलिस ने हिंसा के बाद राज्य में 30 हजार लोगों के खिलाफ एफआईआर की है. ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या राज्य की पुलिस बदले की भावना से काम कर रही है?.