समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को जेल में बंद आजम खान से मुलाकात की. आजम खान रामपुर की जेल में बंद हैं. अखिलेश उनसे मिलने जेल पहुंचे. हालांकि, इस मुलाकात से पहले अखिलेश ने कहा कि आजम खान ने जो सपना देखा था, समाजवादी उसे पूरा करेंगे. अखिलेश ने कहा कि 'मैं कहना चाहता हूं कि आजम खान साहब का जो सपना था यूनिवर्सिटी का, पढ़ाई-लिखाई को लेकर और भविष्य बनाने के लिए था, वह सपना समाजवादी लोग पूरा करेंगे.'