महाराष्ट्र में मचे राजनीतिक हलचल के बीच सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बुधवार को एक फेसबुक लाइव करते हुए कहा कि ये बाला साहेब की शिवसेना है. हम पहले भी हिन्दुत्व के साथ थे और अब भी साथ हैं. बात रही सीएम पद की तो अगर कोई विधायक मुझसे आकर कहता है कि वो मुझे सीएम नहीं देखना चाहता तो मैं कुर्सी तुरंत छोड़ दूंगा.