महाराष्ट्र संकट के बीच सूबे के मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम फेसबुक लाइव करते हुए अपना संबोधन दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे किसी पद से कोई मोह नहीं है. जिस समय मैं मुख्यमंत्री बना उस समय भी मेरे लिए ये पद अनापेक्षित था. इसलिए अगर मेरे किसी विधायक को लगता है कि मैं कुर्सी पकड़कर बैठने वाला हूं तो वो गलत हैं.