त्रिशूली नदी का प्रवाह इतना तेज है कि इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नाव किनारे से नदी के बीच तक पहुंचने के दौरान एक मिनट के लिए भी स्थिर नहीं रह पाती. पानी के तेज बहाव से नदी में लगातार उछाल पैदा हो रहा है और नाव भी उसी के साथ ऊपर-नीचे होती रहती है. चितवन जिले में अब तक 350 से अधिक शवों की पहचान की जा चुकी है. आमतौर पर शांत बहने वाली यह नदी इन दिनों विकराल रूप धारण किए हुए है. कई मीटर ऊंची लहरें उठ रही हैं, जिससे राहत और बचाव अभियान बेहद कठिन हो गया है. लापता लोगों की तलाश के लिए स्निफर डॉग्स की भी मदद ली जा रही है.