छत्तीसगढ़ की ट्रांसजेंडर मीरा यादव ने कड़ी मेहनत करते हुए, वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने उनसे उम्मीद नहीं की थी. मीरा यादव ने UGC NET में JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल की है. थर्ड जेंडर समुदाय से आनेवाली मीरा यादव ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है, जो थर्ड जेंडर को हमेशा सिर्फ बधाई मांगने और तालियां बजाने तक सीमित समझते हैं. कभी 'रघुवंश' के नाम से पहचानी जाने वाली मीरा ने न केवल अपनी असली पहचान को स्वीकार किया, बल्कि UGC NET में JRF (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल कर इतिहास रच दिया है.