YouTube पर NDTV India फिर बना नंबर-1 चैनल, 90 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

  • 8:26
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

यूट्यूब पर NDTV इंडिया ने फिर नंबर-1 बनकर डंका बजाया है. अगस्त महीने में DataBeams के आंकड़ों के मुताबिक NDTV इंडिया को 89.75 करोड़ व्यूज मिले हैं, यानी 90 करोड़ से सिर्फ 25 लाख कम. चैनल का व्यूज शेयर 18% रहा है. NDTV अपने प्रतिद्वंद्वी चैनलों से करोड़ों व्यूज आगे है- तीसरे नंबर के चैनल से 17 करोड़ से ज्यादा का गैप है. इस कामयाबी के पीछे बड़ी खबरों की सटीक और शोर-शराबे से दूर कवरेज है. अतीक अहमद के बेटे के एक्सीडेंट की खबर, 80वें स्वतंत्रता दिवस का मेगा कवरेज, NEET पेपर लीक, संसद का मानसून सत्र और सबसे ज्यादा नेपाल में आई भीषण बाढ़/त्रासदी की ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग, जहां NDTV सबसे पहले पहुंचने वाला भारत का इकलौता चैनल है.

संबंधित वीडियो