नेपाल त्रासदी की सबसे दर्दनाक तस्वीरें... शव नहीं मिले तो प्रतीकात्मक दाह संस्कार

  • 2:22
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

नेपाल में मरनेवालों की संख्‍या 1200 के पार पहुंच गई है. हजारों लोग अब भी लापता हैं और उनके लौटने की उम्‍मीद अब लगभग खत्‍म हो गई है. ऐसे में लापता लोगों के परिजन संकेतिक रूप से अपनों का दाह संस्‍कार कर रहे हैं. पशुपति नाथ मंदिर के बाहर ऐसे अंतिम संस्‍कार करने वालों काफी लोग मौजूद हैं. किसी के पिता चले गए हैं, तो किसी का बेटा. यहां सभी की आंखें नम हैं, क्‍योंकि नेपाल की बाढ़ ने इन्‍हें वो गम दिया है, जिसे ये ताउम्र नहीं भुला पाएंगे.