बाइक सवार सड़क पर डिसबैलेंस होकर गिरे, पीछे से आ रही THAR ने कुचला

  • 2:09
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार थार कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, बाइक पर सवार महिला और पुरुष जा रहे थे बीच में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वे गिर गए. तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्‍हें कुचल दिया. इसके बाद घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. दोनों की उम्र 45 से 50 साल के बीच की बताई जा रही है और दोनों एनडीएमसी में काम करते थे. आरोपी ड्राइवर भूपेंद्र को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

संबंधित वीडियो