कौशाम्बी धमाके में बड़ा एक्शन: 13 मौतों का आरोपी आदिल एनकाउंटर के बाद अरेस्‍ट, दोनों पैरों में लगी गोली

  • 3:10
  • प्रकाशित: सितम्बर 03, 2026

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 31 अगस्त को अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत के मामले में एक वांटेड आरोपी आदिल बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आदिल को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाके के बाद से आदिल फरार था, पुलिस ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था. इस मामले में कुल 6 लोगों पर FIR दर्ज है और आदिल के पिता नौशाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. कौशाम्बी हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी. पुलिस के मुताबिक, आदिल अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक पर भागने की फिराक में था. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कमालपुरी के पास घेराबंदी की. खुद को घिरा देख आदिल ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आदिल के दोनों पैरों में गोली लगी. उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए मंझनपुर जिला अस्पताल भेजा गया है.