रैमॉन मैगसेसे पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मनीला पहुंचे NDTV के रवीश कुमार ने अपनी स्पीच में कहा, "नागरिकता के लिए ज़रूरी है कि सूचनाओं की स्वतंत्रता और प्रामाणिकता हो... आज स्टेट का मीडिया और उसके बिज़नेस पर पूरा कंट्रोल हो चुका है... मीडिया पर कंट्रोल का मतलब है, आपकी नागरिकता का दायरा छोटा हो जाना... मीडिया अब सर्वेलान्स स्टेट का पार्ट है... वह अब फोर्थ एस्टेट नहीं है, बल्कि फर्स्ट एस्टेट है... प्राइवेट मीडिया और गर्वनमेंट मीडिया का अंतर मिट गया है... इसका काम ओपिनियन को डायवर्सिफाई नहीं करना है, बल्कि कंट्रोल करना है... ऐसा भारत सहित दुनिया के कई देशों में हो रहा है..."