Yogi Vs Akhilesh: उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ा एक बेहद सनसनीखेज और हाई-वोल्टेज राजनीतिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक नेशनल न्यूज चैनल की लाइव टीवी डिबेट (TV Debate) के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता भाषा की मर्यादा भूलकर आपस में बुरी तरह भिड़ गए। बहस के दौरान जब बीजेपी प्रवक्ता ने सपा नेतृत्व पर तंज कसते हुए 'टोंटी चोर' (Tonti Chor) शब्द का इस्तेमाल किया, तो डिबेट में अचानक संग्राम छिड़ गया।