तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया है. अन्नामलाई बीते कुछ महीनों से पार्टी से नाराज चल रहे थे. हालांकि उनकी विदाई बेहद सम्मानजनक तरीके से हुई है. आम तौर पर इस कद को नेता सोशल मीडिया मंच या चिट्ठी लिखकर पार्टी छोड़ देता है. लेकिन अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ने से पहले दिल्ली का दौरा किया. जहां उनकी अमित शाह सहित बीजेपी के अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई. इस मुलाकात के दौरान भी उनके इस्तीफे के कारणों की चर्चा हुई. अब आधिकारिक रूप से उन्होंने बीजेपी छोड़ दिया है. पार्टी ने उनका इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है.