नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग! कई फ्लैट चपेट में, मची अफरा-तफरी

दिल्ली-NCR में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं. बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. अब शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है. यहां कई फ्लैट है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते है. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. इस आग में कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है. 

संबंधित वीडियो