ईरान, अमेरिका, इजराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव ने महायुद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार आ रहे बयानों ने हालात को और पेचीदा बना दिया है. ट्रंप एक ओर जहां इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच चल रही हिंसा पर सख्त रुख की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर शांति वार्ता की उम्मीद भी जता रहे हैं. उनका कहना है कि लेबनान में शांति को लेकर अच्छी बातचीत हुई है, जबकि जमीन पर इजराइल लगातार दक्षिणी लेबनान में हमले तेज कर रहा है.