जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और लोगों में दहशत फैल गई। वहीं उत्तराखंड में जंगलों में लगी आग पर बारिश ने काबू पा लिया। मौसम के इस बदले रूप ने कहीं राहत तो कहीं तबाही का मंजर दिखाया।