NEET UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और जांच किस स्तर तक पहुंची है. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह पूरे मामले की निगरानी करेगा. अदालत ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. कोर्ट ने सरकार से अब तक की प्रगति और उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी है.