Somnath Temple, Kumbhabhishekam, Somnath Shikhar Abhishek: भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर में इतिहास रचते हुए पहली बार भव्य शिखर पर कुंभाभिषेक किया गया. 11 पवित्र तीर्थों के जल से 90 मीटर ऊंचे शिखर का अभिषेक हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. यह खास आयोजन सोमनाथ अमृत पर्व-2026 के तहत मंदिर के 75 साल पूरे होने पर किया गया.