Project Cheetah: मध्यप्रदेश वाइल्डलाइफ के लिए 11 मई का दिन खास रहा. दो और चीते अपने बाड़े से निकल कर खुले जंगल में पहुंच गए. अब दोनों प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों के इको-सिस्टम को मजबूत करने में सहयोग करेंगे. दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने दो मादा चीतों को बाड़े से मुक्त कर दिया. बाड़े से निकलते ही दोनों चीते उछलते-कूदते जंगल की ओर चले गए.