महाराष्ट्र में मंत्रियों के विभाग बदले जाने के साइड इफेक्ट
प्रकाशित: जुलाई 10, 2016 07:31 PM IST | अवधि: 1:58
Share
महाराष्ट्र सरकार में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल के बाद ट्विटर पर रूठने और मनाने का सिलसिला चल रहा है। जल संसाधन मंत्रालय छिनने से नाराज पंकजा मुंडे ने ट्वीट किया तो मुख्यमंत्री ने भी उसी पर जवाब दिया। वहीं मेडिकल शिक्षा मंत्रालय हाथ से निकलने पर विनोद तावड़े भी नाराज बताए जा रहे हैं। इस सबके बीच आरएसएस के करीबी चंद्रकांत दादा पाटिल को सरकार में नंबर दो की हैसियत मिल गई है।