श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, अब खुलेंगे कई राज! लिव-इन पार्टनर शिवा की हत्या के आरोप में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी से पहले श्रद्धा के अलग-अलग जगहों पर फरार होने के दावे किए जा रहे थे. अब गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है. एक तरफ श्रद्धा दुबे की तस्वीर सामने है, तो दूसरी तरफ शिवा की तस्वीर भी देखी जा सकती है. अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि हत्या के आरोपों से जुड़े घटनाक्रम में क्या हुआ था और श्रद्धा की क्या भूमिका थी.