लखनऊ के शिवा शर्मा मौत मामला में आरोपी श्रद्धा दुबे नेपाल में नजर आई है. संभावना यही जताई जा रही थी कि वो बहराइच के रास्ते नेपाल भागी. अब बड़ा अपडेट है कि श्रद्धा दुबे को नेपाल में देखा गया है. नेपाल में श्रद्धा की तस्वीर सामने आई है. एक्सक्लूसिव तस्वीर में वो ई-रिक्शा में बैठी नजर आई. दूसरी तस्वीर में भी श्रद्धा नजर आ रही है. श्रद्धा पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित है. इससे पहले उन्होंने एक वीडियो जारी किया और कहा मैं कहीं भागी नहीं हूं, मैं शारीरिक तौर पर अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं. लेकिन संभावना यही थी कि वो नेपाल भाग गई है. उनकी गाड़ी की बरामदगी वहां से हुई जहां से नेपाल बॉर्डर कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है. ऐसे में अब ये तस्वीरें इस बात पर मोहर लगाती हैं कि श्रद्धा दुबे नेपाल भागी हैं. उन्होंने वीडियो में शिवा की मौत पर से पर्दा उठाने की कोशिश की और कहा- ये आत्महत्या है हत्या नहीं है. अपने ऊपर लग रहे तमाम आरोपों को खारिज करते हुए दरख्वास्त की किसी भी बड़े अधिकारी नेता से मेरा नाम ना जोड़ा जाए. हालांकि, शिवा की मां श्रद्धा पर कई गंभीर आरोप लगा रही है.