लखनऊ शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, NDTV के पास शिवा श्रद्धा की कॉल रिकॉर्डिंग

  • 3:18
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा संदिग्ध मौत के मामले पर बड़ा खुलासा सामने आया है. एनडीटीवी के पास शिवा और श्रद्धा की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है. श्रद्धा और शिवा के बीच हुए निजी विवाद और तीखी बहस की ऑडियो रिकॉर्डिंग एनडीटीवी के पास आई है, जिससे पूरे मामले का सच सामने आएगा. सिगरेट लाने में हुई थोड़ी सी देरी को लेकर दोनों के बीच जमकर बहस हुई, जो धीरे-धीरे गंभीर आरोपों में बदल गई. गुस्से में श्रद्धा ने शिवा पर घर से ज्वेलरी और चैन चोरी करने का आरोप लगाने और पुलिस में शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी. पूरा मामला 9 अक्टूबर 2026 का है जब लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से शिवा शर्मा के गिरने के बाद मौत का मामला सामने आया था. अब इस मामले में कॉल रिकॉर्डिंग जो है, वो एनडीटीवी के पास है निजी विवाद तीखी बहस की ऑडियो से बहुत कुछ खुलने लगा है.

संबंधित वीडियो