Pappu Yadav Sadhu Video: संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के साधु का वेश धारण कर हाथ में दानपात्र लेकर प्रदर्शन करने पर विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पप्पू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'कालनेमी' करार दिया। साक्षी महाराज ने कहा कि आज वो कालनेमी बनकर भगवा ओढ़ कर आए हैं और सनातन परंपरा तथा साधु-संतों का अपमान कर रहे हैं। इस बयान के बाद संसद के बाहर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो गई है।