मोरबी हादसे ने कई जिंदगियां छीन ली है. रविवार की शाम मोरबी के पुल पर जैसे मौत उतरी. इस पुल को मरम्मत के बाद पिछले हफ्ते ही खोला गया था. पुल टूटा और लोग नीचे बह रही नदी में जा गिरे. हालांकि बड़ा सवाल है कि क्या मोरबी में हुई मौतों के लिए सरकारी लापरवाही जिम्मेदार है?