रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है. आज मानवीय आधार पर रूस की तरफ से सीजफायर का निर्देश दिया गया है. रूस ने कहा है कि शहरों से आम नागरिकों को निकालने के लिए युद्धविराम यहां पर रहेगा. इधर यूक्रेन की तरफ से रूसी सेना को भारी नुकसान पहुंचा जाने का यहां पर दावा किया जा रहा है. अमेरिकी एजंसी ने भी माना है कि युद्ध में 2000 से 4000 सैनिकों की मौत हुई है.