Middle East Crisis में Zelensky की Entry: Gulf Leaders के सामने रखी Russia Ukraine War की शर्त!

  • 3:32
  • प्रकाशित: मार्च 03, 2026

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव (Middle East Crisis) और ईरान के हमलों (Iran Attacks) के खतरे के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने खाड़ी देशों (Gulf Nations) को एक बहुत बड़ा ऑफर दिया है। जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन अपने विशेषज्ञ भेजकर खाड़ी देशों के नागरिकों को ईरान की बमबारी से बचा सकता है। लेकिन इसके बदले में उन्होंने एक बड़ी शर्त रख दी है। जेलेंस्की चाहते हैं कि खाड़ी देशों के नेता व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के साथ अपने मजबूत रिश्तों का इस्तेमाल करें और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) में एक अस्थायी सीजफायर (Ceasefire) करवाएं। इसी महीने 5 से 9 मार्च के बीच अबू धाबी (Abu Dhabi) में बड़ी शांति वार्ता (Peace Talks) होने की संभावना है। अगर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है, तो स्विट्जरलैंड या तुर्की को भी वेन्यू बनाया जा सकता है। जानिए सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) के साथ इस डील की पूरी इनसाइड स्टोरी सिर्फ NDTV India पर। 

संबंधित वीडियो