Russia ने WhatsApp और Telegram को क्यों किया Ban? 'Max' App के पीछे की असली साजिश!

  • 5:41
  • प्रकाशित: फ़रवरी 13, 2026

रूस ने WhatsApp को ब्लॉक कर दिया है और Telegram की रफ्तार धीमी कर दी है (Russia bans WhatsApp). आखिर व्लादिमीर पुतिन की सरकार इन मशहूर मैसेजिंग ऐप्स को क्यों निशाना बना रही है? इस वीडियो में सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) आपको बताएंगे इसके पीछे की असली वजह. रूस अपने नागरिकों को एक नए घरेलू ऐप 'Max' (Max App Russia) पर शिफ्ट करना चाहता है. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि Max ऐप में प्राइवेसी नहीं है और यह सरकार के लिए एक सर्विलांस टूल (Surveillance Tool) है. क्या रूस अपने लोगों को डिजिटल वैक्यूम में धकेल रहा है? क्या यह यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश है? जानिए इस विस्तृत रिपोर्ट में.