Iran Attack On US: ईरान की मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरानी सेना ने दो अमेरिकी फाइटर जेट F 35 और F 15 E को मार गिराया है और साथ ही तस्वीर भी दिखाई है. इसके अलावा F 35 के पायलट को भी पकड़ने का दावा किया गया है. इससे पहले कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद में मौजूद तसनीम के रिपोर्टर ने बताया कि कुछ जानकारी आ रही है कि आज सुबह रिवोल्यूशनरी गार्डों ने एक अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को नष्ट कर दिया. विमान हिट होने के बाद अमेरिकी पायलट ने इजेक्ट किया और ईरान के भीतर उतर गया.