पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 'हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता' को लेकर क्‍या बोल गए, हो गया बवाल!

  • 3:03
  • प्रकाशित: सितम्बर 21, 2026

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के ताजा बयान के बाद सियासत गर्म है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर तीखा पलटवार किया है. नई दिल्ली में आयोजित ए नूरानी मेमोरियल लेक्चर में हामिद अंसारी ने देश की सुरक्षा और सांप्रदायिकता को लेकर टिप्पणी की जिस पर बवाल हो गया. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के हवाले से कहा था कि भारत को असली खतरा कम्युनिज्म से नहीं, बल्कि हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता से है. उन्होंने कहा- नेहरूज ऑब्जर्वेशन दैट डेंजर टू इंडिया इट इज नॉट कम्युनिज्म इट इज हिंदू राइट विंग कम्युनलिज्म. इस बयान पर बीजेपी और हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया. सीएम योगी ने बिना नाम लिए प्रतिक्रिया दी. योगी ने कहा कुछ लोगों के विचार भारतीय और सनातन परंपरा के लिए बेहद डरावने हैं. हामिद अंसारी जो भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 5 वर्ष कार्यकाल संपन्न किया उन्होंने कल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य दिया, हम जैसे लोगों को शोभा नहीं देता कि उसका खंडन मंडन करें लेकिन उनके वक्तव्य सचमुच डरावने हैं.

संबंधित वीडियो