ममता बनर्जी को राहुल गांधी की चिट्ठी

  • 1:45
  • प्रकाशित: जनवरी 18, 2019
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) से ठीक पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर से विपक्षी एकता की झलक देखने को मिल सकती है. 19 जनवरी को कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली को अब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का भी साथ मिल गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को पत्र लिख कर समर्थन की बात कही है. बता दें कि ममता आगामी 19 जनवरी को कोलकाता में विशाल रैली को संबोधित करने वाली हैं. माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की यह रैली निर्णायक भूमिका निभाएगी. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी की रैली से एक दिन पहले समर्थन में चिट्ठी लिखी है. पत्र में कहा गया है कि पूरा विपक्ष एकजुट है.

संबंधित वीडियो