NDTV Khabar

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे राहुल गांधी

 Share

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव के बाद कैलाश मानसरोवार यात्रा पर जाएंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद वह 10-15 दिनों के लिए कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाएंगे. पार्टी की 'जन आक्रोश' रैली में राहुल ने हाल ही में अपने विमान में आई तकनीकी गड़बड़ी की घटना का उल्लेख किया और कहा कि चुनाव पूरा होने के बाद वह इस धार्मिक यात्रा पर जाएंगे. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को मतदान है. राहुल ने कहा, 'कुछ दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे. हवाई जहाज तेजी से नीचे गिरा. आठ हजार फुट नीचे गिरा. मैंने सोचा, चलो, गाड़ी गई. फिर मेरे दिमाग में आया कि कैलाश मानसरोवर जाना है.'



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com