राहुल गांधी ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी पर निशाना साधा. अपनी मां सोनिया गांधी पर पीएम मोदी के हमले का राहुल गांधी ने करारा जवाब देते हुए कहा कि मैं जितने भी भारतीय लोगों से मिला हूं, उन सबसे अधिक भारतीय मेरी मां हैं. अगर पीएम मोदी को उन्हें कोसना पसंद है, तो अपनी खुशी के लिए वह ऐसा कर सकते हैं.