राहुल गांधी के धरने से लेकर असम में बारिश-बाढ़ से तबाही तक, देखें हर खबर

  • 59:17
  • प्रकाशित: जुलाई 21, 2026

दिल्ली में बवाल, धरने और हिरासत के बीच सरकार-विपक्ष आमने-सामने रहे. सबसे बड़ी खबर NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ी रही. दोपहर 2 बजे कांग्रेस नेताओं की मीटिंग 10 राजाजी मार्ग पर हुई और अचानक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत बड़े नेता पैदल पीएम आवास की तरफ निकल पड़े. राहुल गांधी PM आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. मांग थी- NEET पेपर लीक पर गृहमंत्री का बयान, संसद में चर्चा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा. PMO से मंत्री जितेंद्र सिंह दो बार बात करने पहुंचे और संसद में चर्चा का भरोसा दिलाया, लेकिन राहुल ने धरना जारी रखा. सांकेतिक हथकड़ी पहनकर राहुल ने कहा "हाथ बंधे हुए हैं". पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका, अखिलेश यादव, डीके शिवकुमार, पवन खेड़ा, सुरजेवाला समेत कई नेताओं को डिटेन कर छत्रसाल स्टेडियम ले जाया. देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया. सोनिया गांधी मंदिर मार्ग थाने प्रियंका से मिलने पहुंचीं. NDA की "मंगल मिलन" बैठक में PM मोदी ने कहा- पेपर लीक "घोर पाप" है, कोई दोषी नहीं बख्शा जाएगा. NEET मामले में 13 लोग गिरफ्तार, दोबारा परीक्षा पारदर्शिता से कराई गई. भविष्य में फूलप्रूफ सिस्टम बनेगा. इसे राजनीति का नहीं, देश और युवा का मुद्दा बताया.

संबंधित वीडियो