हैदराबाद : राहुल गांधी ने कहा, छात्र की खुदकुशी के मामले में राजनीति न हो

  • 2:27
  • प्रकाशित: जनवरी 19, 2016
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे। छात्रों से बात करते हुए राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोग दोषी हैं और उनको सज़ा मिलनी चाहिए। राहुल ने कहा कि रोहित की ख़ुदकुशी के हालात पैदा किए गए थे।

संबंधित वीडियो