2012 में महाराष्ट्र में शुरू हुई राजीव गांधी स्वास्थ्य योजना सवालों के घेरे में है। गरीब तबके के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये योजना बनाई गई थी, लेकिन 35 जिलों में चल रही इस योजना में प्राइवेट अस्पताल भी शामिल हैं और आए दिन उन पर धांधली के आरोप लगते हैं।