Maharashtra Politics: एक समय था जब महाराष्ट्र के लोग गर्व से कहते थे कि 'हमारे यहाँ UP-बिहार जैसा नहीं होता'। लेकिन क्या अब महाराष्ट्र अपनी वह सुसंस्कृत और प्रगतिशील छवि खो रहा है? वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दीक्षित इस वीडियो में महाराष्ट्र की उस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की बात कर रहे हैं, जिसे हाल की राजनीतिक घटनाओं ने गहरा झटका दिया है। विधान भवन के अंदर और बाहर विधायकों और कार्यकर्ताओं की मारपीट, भाषा के नाम पर हिंसा और गिरता राजनीतिक स्तर... यह सब छत्रपति शिवाजी महाराज और समाज सुधारकों की धरती महाराष्ट्र को किस दिशा में ले जा रहा है?