TT वैक्सीन लेने के कुछ ही मिनटों बाद 17 वर्षीय श्रावणी पाटिल की मौत

महाराष्ट्र के नाशिक में टिटनेस और डिप्थीरिया का इंजेक्शन लेने के कुछ ही मिनटों बाद 17 वर्षीय श्रावणी पाटिल की मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर सिडको इलाके की है.  श्रावणी अपने पिता अनिल पाटिल के साथ दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर स्थित टीकाकरण केंद्र गई थी. इंजेक्शन लगवाने के बाद वह पिता के साथ कुछ ही दूर चली थी कि अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी और उसकी नाक से खून आने लगा. उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.