महाराष्ट्र के अस्पतालों में भारी मुनाफाखोरी के आरोप लगे हैं. FDA (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) के अधिकारी तुकाराम मुंडे ने दावा किया है कि अस्पतालों में मरीजों से चिकित्सा उपकरणों के लिए कई गुना अधिक कीमत वसूली जा रही है. उनके मुताबिक, 11 रुपये का IV सेट 325 रुपये में बेचा गया, जबकि 40 रुपये का नेबुलाइजर 715 रुपये में मरीजों को उपलब्ध कराया गया. तुकाराम मुंडे का कहना है कि इस तरह की कीमतें स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं और मुनाफाखोरी की ओर इशारा करती हैं.