जामिया यूनिवर्सिटी के पास हो रहे CAA के खिलाफ प्रदर्शन में गोली चलने की घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद और घायल छात्र शादाब की दोस्त ने बताया कि जामिया से राजघाट के लिए मार्च का आयोजन किया गया था. मार्च होली फैमिली अस्पताल के सामने से गुजर रहा था. तभी भीड़ में से एक शख्स बाहर निकला जो किसी के काबू में नहीं आ रहा था. शख्स ने बंदूक निकाल ली और उसे लहराने लगा. शख्स ने बंदूक वहां मौजूद लोगों की तरफ भी तानी. मौके पर शादाब ने व्यक्ति को काबू में करने की कोशिश की. शादाब के बाएं हाथ में गोली लगी है और उसका उपचार किया जा रहा है. चश्मदीद ने बताया कि शख्स ने जैसे ही बंदूक लहराई लोगों ने मदद के लिए पुलिस को बुलाया लेकिन पुलिस काफी देर तक खड़ी रही.