मराठा आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट से स्थगित किए जाने के बाद आज मुंबई में मराठा समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. समाज के लोगों ने 18 अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया. मराठा क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने प्रदर्शन किया. वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार का कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से मराठा समाज के लोगों का पक्ष रख रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता को संबोधित करते हुए यह बात कही थी.