नागरिकता बिल का विरोध : देश के कई इलाकों में जारी है प्रदर्शन

  • 3:05
  • प्रकाशित: जनवरी 17, 2020
नागरिकता कानून के खिलाफ देश के कई हिस्‍सों में प्रदर्शन चल रहे हैं. नागरिकता कानून और CAA के साथ ही देश के कई शिक्षा परिसरों में हिंसा के ख़िलाफ़ कोलकाता में कई जाने-माने थियेटर कलाकार सड़कों पर नज़र आए. बरसों बाद इस तरह के राजनीतिक विरोध में कलाकार नज़र आए. मुंबई के आग्रीपाड़ा इलाके में भी नागरिकता कानून के खिलाफ़ प्रदर्शन चल रहा है. बड़े पैमाने पर महिलाएं यहां पर जमा हुई हैं. बिहार में गया के शांति बाग इलाके में नागरिकता कानून, NPR और NRC के खिलाफ़ अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है. इस धरने में रोज़ बड़ी तादाद में महिलाएं हिस्सा लेती हैं.

संबंधित वीडियो