NDTV Khabar

लोकसभा चुनाव की तैयारी, BJP ने बिहार, राजस्थान, ओडिशा और दिल्ली में बदले प्रदेश अध्यक्ष

 Share

भाजपा ने कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं.  वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा की हार के बाद तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया था. इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इसका मतलब यह था कि फिलहाल के लिए भाजपा ने यह व्यवस्था की है और आने वाले समय में नियमित नियुक्ति की जाएगी. अब कार्यकारी अध्यक्ष को ही नियमित प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त कर दिया गया है. 



Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com